फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरजाशंकर सिंह कृषि महाविद्यालय सील करने पर सरकार से जवाब तलब

Thu, 13 Aug 2020 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
jammu court - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजमगढ़ के गिरजा शंकर सिंह कृषि महाविद्यालय भवन को सील करने का आदेश रद्द कर छात्रों की परीक्षा कराने की मांग मे दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से 24 घंटे मे जानकारी मांगी है। कोर्ट ने अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी से पूछा है कि  गिरजा शंकर सिंह कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ के भवन में या किसी वैकल्पिक स्थान पर 17अगस्त से होने वाली  परीक्षा कराई  जा सकती है या नहीं। याचिका की अगली सुनवाई 14अगस्त को होगी। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर ने कुमारी मधुबरी की याचिका पर दिया है। 
विज्ञापन


याची का कहना है कि महाविद्यालय भवन को जिलाधिकारी आजमगढ़ के 20मार्च 20के आदेश से सील कर दिया गया है। और 17अगस्त से छात्रों की परीक्षा होने वाली है। याचिका में कहा गया है कि परीक्षा के लिए विद्यालय भवन खोला जाय।और भवन सील करने का आदेश रद्द किया जाए। 
विज्ञापन

कोर्ट ने सरकार से जानकारी मांगी है कि क्या महाविद्यालय या किसी वैकल्पिक स्थान पर छात्रों की परीक्षा कराई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें