फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: प्रोजेक्ट अलंकार से हाईटेक होंगे वाराणसी के सात राजकीय विद्यालय, MoU की प्रक्रिया पूरी

Mon, 03 Apr 2023 10:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत वाराणसी जिले के सात राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों की सूरत बदलने वाली है। सरकारी स्कूलों में भी शासन से कॉरपोरेट स्कूल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
राजघाट स्थित प्राइमरी स्कूल का कायाकल्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत वाराणसी जिले के सात राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों की सूरत बदलने वाली है। सरकारी स्कूलों में भी शासन से कॉरपोरेट स्कूल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जर्जर भवनों की हालत को सुधार कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दो करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। कार्यदायी एजेंसी के साथ एमओयू की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही विद्यालयों में जीर्णोद्धार व नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।

प्रोजेक्ट अलंकार की ओर से राजकीय विद्यालयों को संवारने के लिए 12 बिंदुओं को शामिल किया गया है। प्रमुख रूप से स्वच्छ पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कक्षाएं, प्रयोगशाला, खेल मैदान, बैंडमिटंन, वॉलीबाल कोर्ट, ओपन जिम के साथ मल्टीपर्पज हॉल, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, प्रयोगशाला के साथ सोलर प्लांट व रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम मॉडल से ली जाएंगी रोपवे की जमीनें, आज हो सकता पहला बैनामा

विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय विद्यालयों में नवीनीकरण होना है। जिले के सात विद्यालयों का चयन किया गया है। पहले चरण में कार्यदायी संस्था के साथ एमओयू हो गया है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - गिरीश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें