फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में मरीजों की दुश्वारियां: इमरजेंसी वार्ड में बेड पड़े कम, स्ट्रेचर पर हो रहा इलाज

Wed, 22 Sep 2021 05:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 मंगलवार की दोपहर में इमरजेंसी वार्ड के गलियारे में जिस तरह से दोनों तरफ से स्ट्रेचर पर भर्ती मरीजों की लाइन लगी थी, उधर से चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ को भी वार्ड में जाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में बेड पड़े कम, स्ट्रेचर पर हो रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की दुश्वारियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां लाख प्रयास के बाद भी मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में स्ट्रेचर पर इलाज कराना उनकी मजबूरी बन गई है। मंगलवार की दोपहर में इमरजेंसी वार्ड के गलियारे में जिस तरह से दोनों तरफ से स्ट्रेचर पर भर्ती मरीजों की लाइन लगी थी, उधर से चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ को भी वार्ड में जाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


दोपहर में सबसे अधिक परेशानी तब हुई जब दोनों तरफ से स्ट्रेचर की लाइन के बीच से एक मरीज को भर्ती कराने के लिए परिजन स्ट्रेचर लेकर जा रहे थे, वो फंस गया। बहुत प्रयास करने के बाद किसी तरह स्ट्रेचर निकला तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। 

मुख्य बिल्डिंग के सामने वाली नई बिल्डिंग में फार्मेसी के सामने चैनल गेट पर भी मरीज बेड खाली होने के इंतजार में स्ट्रेचर पर पड़े रहे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गलियारे में जिन स्ट्रेचर पर मरीज भर्ती थे, उस पर चादर तक नहीं बिछी दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरस्पेशियलिटी में वार्ड बनने के बाद भी राहत नहीं

इमरजेंसी में डेंगू, वायरल फीवर आदि के मरीजों की संख्या को देखते हुए ही अस्पताल प्रशासन की ओर से सुपरस्पेशियलिटी के चौथे तल पर 30 बेड का जनरल मेडिसिन का नया वार्ड भी बनाया गया है। मंगलवार दोपहर दो बजे तक इस वार्ड में अधिकांश बेड खाली दिखे। अगर मरीजों को भर्ती करने की वैकल्पिक व्यवस्था हो जाए तो राहत होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें