फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 के सवाल पर प्रियंका गांधी के सहयोगी ने की पत्रकार से बदसलूकी, कहा- सुनो यहीं ठोक देंगे

Tue, 13 Aug 2019 09:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में मंगलवार को पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी कर दी। काश्मीर में हटाए गए अनुच्छेद 370 पर सवाल पूछने पर संदीप ने एक टीवी चैनल के पत्रकार के साथ ना सिर्फ बदसलूकी किया बल्कि कहा कि सुनो यहीं ठोक देंगे, बजा दूंगा।

विज्ञापन


मंगलवार को जब प्रियंका गांधी उभ्भा गांव पहुंचीं तो उनके साथ कांग्रेस के तमाम नेता पहुंचे थे। वहां कुछ पत्रकारों ने प्रियंका से सवाल किया। इस दौरान एक टीवी चैनल के पत्रकार ने जब प्रियंका से अनुच्छेद 370 पर सवाल किया तो उनके सामने ही उनका निजी सचिव संदीप सिंह पत्रकार पर भड़क गया। उसने कहा कि तुम लोग बीजेपी से पैसा लेकर सवाल पूछ रहे हो।

ये भी पढ़ें : सोनभद्र : पीड़ितों से मिलीं प्रियंका गांधी, बोलीं- निर्दोष लोगों पर लगे मुकदमे वापस ले योगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहकर उन्होंने पत्रकार और उनके कैमरामैन को धक्का देना शुरू किया। जब पत्रकार ने इस बदसलूकी का विरोध किया तो उसने ठोक दूंगा, बजा दूंगा की धमकी देना शुरू कर दिया। पत्रकार नीतिश पांडेय ने घोरावल कोतवाली में दी गई तहरीर में प्रियंका के निजी सचिव पर बदसलूकी करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें