फॉल्ट के चलते रविवार को वाराणसी के निराला नगर समेत आसपास के इलाकों में अंधेरा छा गया। जो अब जाकर ठीक हुआ है। यहां कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई। इसकी जानकारी जब अधिकारियों को मिली तो तत्काल मौके पर पेट्रोलिंग टीम भेजी गई। जिन्होंने फाल्ट को ढूंढकर दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की। ये समस्या पिछले दो दिनों से थी।
इसके अलावा शहर के और भी इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते निराला नगर और आसपास क्षेत्रों में बिजली नहीं होने से हाहाकार मच गया। बच्चे पढ़ने के लिए मजबूर थे। ढिबरी की रोशनी में होमवर्क करने के लिए मजबूर थे तो लोग बिजली और पानी संकट से जूझ रहे हैं।
बिजली की आपूर्ति ना होने से लोग आक्रोषित थे और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।