फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: डिवाइडर से टकराकर पलटी निजी बस, 20 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर से सवारी लेकर निजी बस वाराणसी जा रही थी। पड़री थाना क्षेत्र के गुरखुली नदी के पुल पर बुधवार शाम की घटना। चालक ने बताया कि बस में लगभग 30 लोग सवार थे। 
 
विज्ञापन
मिर्जापुर से सवारी लेकर वाराणसी जा रही निजी बस गुरखुली नदी के पुल पर पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जनपद के पड़री थाना क्षेत्र के गुरखुली नदी के पुल पर बुधवार की शाम मिर्जापुर से वाराणसी जा रही निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मिर्जापुर से सवारी लेकर निजी बस वाराणसी जा रही थी। पड़री थाना क्षेत्र के गुरखुली नदी के पुल पर हाईवा से ओवरटेक करते समय बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यात्रियों के चीख पुकार पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को बस से बाहर निकालने लगे। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए। 

पड़री थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से घायलों को चुनार स्थित हॉस्पिटल भेजवाया। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। दर्जन भर घायल यात्री अगल-बगल के प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराकर घर चले गए। घायलों में लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुहनी दुबार गांव राजकुमार (55),  सीता देवी (52) पत्नी राजकुमार, कमलाशंकर (26) पुत्र राजकुमार, मुकेश (4) पुत्र कमलाशंकर, शिवम (18) पुत्र राजेश, श्रेया (14) पुत्री राजेश निवासी जलालपुर माफी थाना चुनार,  सत्यम (34), सुरसत्ती (48), दुखना देवी (38), मयंक (12), रीता (16), नखड़ू (26), श्यामधर (45) व बस चालक मुमताज निवासी विहवा मुग़लसराय,खलासी श्यामबहादुर निवासी रामपुर कैलहट समेत 20 लोग घायल हो गए। शिवम कुमार का दाहिना पंजा कट गया है। परिजन बेहतर इलाज के लिए शिवम को ट्रॉमा सेंटर ले गए। चालक ने बताया कि बस में लगभग 30 लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें