फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजीपुर की अस्थाई जेल से फरार हुआ कैदी, खोजबीन में जुटा पुलिस महकमा

Sun, 25 Oct 2020 04:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में शहर कोतवाली के छावनी लाइन स्थित आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज में बनाई गई अस्थाई जेल से रविवार की सुबह एक कैदी फरार हो गया। इससे जेल प्रशासन व पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मची हुई है। कैदी की तलाश जारी है। पुलिस शहर की नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही है।

विज्ञापन

बहरियाबाद थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार को पॉक्सो एक्ट में पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बंद किया था। सुबह जेल के ऊपर की खिड़की तोड़कर कैदी अचानक फरार हो गया।


इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन

जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। उधर शहर में नाकाबंदी कर चारों तरफ वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने नगर के कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी भी की। लेकिन अभी तक उसका कहीं अता पता नहीं चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें