प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 फरवरी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग नवनीत सहगल वाराणसी पहुंचे। 16 फरवरी को पीएम मोदी हस्तकला संकुल में यूपी डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से प्रदर्शनी का आयोजित प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे।
विज्ञापन
एक जिला एक उत्पाद की तर्ज पर होने वाली इस प्रदर्शनी में ब्रांड बनारस के साथ प्रदेश के उत्पादों की निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसमें कई देशों के राजदूत सहित दुनिया भर के बायर्स को आमंत्रित किया गया है।