फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ईंट भट्ठे पर मजदूर की सिर कूंचकर हत्या से सनसनी

Mon, 03 Feb 2020 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के लंका थाना के नुआंव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूर की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस वारदात की तफ्तीश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


नुआंव गांव में सुनील सिंह का ईंट भट्ठा है। भट्ठे में नरायणपुर डाफी का नरसिंह बिंद (25) मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह भट्ठे पर आए मजदूरों ने देखा कि नरसिंह की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई है।

मजदूर शोर मचाते हुए दौड़े तो ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आई। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम के साथ एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें