फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी देव दीपावली पर आ रहे हैं काशी, खुफिया एजेंसियों के रडार पर डेढ़ सौ से ज्यादा लोग

Fri, 27 Nov 2020 09:43 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 नवंबर को देव दीपावली पर काशी आ रहे हैं। पीएम मोदी के प्रस्तावित काशी आगमन के कार्यक्रम के मद्देनजर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। प्रधानमंत्री के भ्रमण के दौरान शहर में विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को चिह्नित कर उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर इन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के साथ ही प्रदेश में भी कुछ जगह किसान आंदोलित हैं। बीते साल से सीएए-एनआरसी को लेकर भी विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। इसके अलावा बीएचयू में छात्रसंघ की बहाली सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी पूर्व में काला झंडा दिखाने के साथ ही अन्य तरीकों से विरोध प्रदर्शन का प्रयास किया गया था।

विज्ञापन

इसे लेकर खुफिया एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। थाना और चौकी प्रभारियों से भी कहा गया है कि वे अतिरिक्त सतर्कता बरतें। जिस किसी को लेकर आशंका हो कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रमण और उनके कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन का प्रयास कर सकता है, उसे अभी से चिह्नित कर उसकी गतिविधियों की निगरानी की जाए। जरूरी हो तो ऐसे लोगों को पाबंद कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें