फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने किया उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक का शुभारंभ

Fri, 22 Sep 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
10 राज्यों के 110 जिलों में कारोबार कर रहे बैंक का मुख्यालय है वाराणसी में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को बैंक की सौगात दी। उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बैंक ने समाज के हर वर्ग के वित्तीय समावेशन का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


बैंक ने गरीबों के सपने पूरे करने की जिम्मेदारी ली है। केंद्र सरकार भी यही चाहती है कि देश का हर व्यक्ति सशक्तिकरण और सामर्थ्यवान होने के रास्ते पर आगे बढ़े। बड़ा लालपुर में दीनदयाल हस्तकला संकुल के दूसरे चरण को राष्ट्र को समर्पित करने के मौके पर पीएम मोदी ने बैंक का शुभारंभ करते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविंद सिंह और उनकी टीम को बधाई दी।

कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बैंक अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होगा।  रिजर्व बैंक से नवंबर, 16 में लाइसेंस हासिल करने वाले इस बैंक का मुख्यालय वाराणसी में है। बैंक का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़  समेत 10 राज्यों के 110 जिलों में है।
विज्ञापन


400 से अधिक बैंकिंग आउटलेट्स के माध्यम से 12 लाख से अधिक ग्राहक इससे जुड़े हैं। बैंक का मौजूदा लोन पोर्टफोलियो 2000 करोड़ से अधिक है। 2021 तक बैंक का लक्ष्य ग्राहक आधार एक करोड़ को पार करने का है।

उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ गोविंद सिंह का कहना है कि हम देश की ऐसी आबादी को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिन तक अभी यह सुविधा नहीं पहुंच पाई है। कहा- हमारा माइक्रो फाइनेंस बिजनेस एक स्माल फाइनेंस बैंक के रूप में विकसित हुआ है।

बैंक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धन और कम आय वाले लोगों के लिए क्रेडिट सब्सिडी देगा, ताकि सभी के लिए आवास का सपना साकार हो सके। बताया, हम बचत खातों से लेकर फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ हम बैंकिंग उत्पादों मसलन सामान्य बीमा, जीवन बीमा और म्युच्युल फंड, पीओएस और शेयर कारोबारियों के लिए डीमैट की सुविधाएं भी दे रहे हैं।

शुभारंभ के मौके पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा खातेदार, खासतौर से महिला खातेदार मौजूद रहे। पीएम मोदी द्वारा बैंक का शुभारंभ किए जाने से सभी गदगद नजर आए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें