फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी दर पर धान खरीद के लिए 30 केंद्र खोलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खरीफ सीजन 2021-22 न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दर पर 30 केंद्रों पर धान खरीद होगी। इसके लिए अभी 19 केंद्रों को मंजूरी मिल चुकी है जबकि बाकी केंद्रों के अनुमोदन के लिए लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है। एक नवंबर से शुरू होने वाली धान बिक्री के लिए सितंबर से ही पंजीकरण शुरू है। भारतीय खाद्य निगम की वेबसाइट पर अभी तक जिले के 1894 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि धान की खरीद के लिए 19 केंद्रों को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। जबकि 11 और केंद्रों को खोलने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। दो एफपीओं को केंद्र खोलने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिले में आठ किसान उत्पादन संगठन (एफपीओ) हैं, जिनमें किसी का अभी आवेदन नहीं मिला है।
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि गेहूं की खरीद परचेज ऑफ प्वाइंट मशीन (पॉप) मशीन से खरीद नहीं हुई थी। लेकिन इस बार सभी केंद्रों पर पॉप मशीन से धान की खरीद होगी। इसके सभी केंद्रों पर मशीन उपलब्ध करा दी गई है। 140 गांठ बोरो (एक गाठ में 500 बोरे) की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें