फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: सावन में काशी विश्वनाथ धाम आने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी, आरक्षित की जाएगी हाईवे की बाईं लेन

Sat, 28 Jun 2025 09:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sawan 2025: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आने वाले कांवड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। उनके लिए प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे की बाईं लेन आरक्षित की जाएगी। 
विज्ञापन
Kanwar yatra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे की बाईं लेन सावन के महीने में कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। इससे पहले हाईवे की सर्विस लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित करने की संभावना पर विचार किया जा रहा था। मगर, सर्विस लेन से गांव और कस्बों के संपर्क मार्ग जुड़े हुए हैं। इसके चलते तय किया गया है कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया बॉर्डर से मोहनसराय होते हुए मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर चौराहा तक हाईवे की बाईं लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।

विज्ञापन


सावन का महीना इस बार 11 जुलाई को शुरू होकर 9 अगस्त को खत्म होगा। सावन के महीने में श्री काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए देश और दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि पहले इस संभावना पर विचार किया जा रहा था कि हाईवे की सर्विस लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की जाए। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: हादसों में चार लोगों की मौत, नौ इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले; पढ़ें वाराणसी की खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसरों की टीम ने निरीक्षण किया तो सामने आया कि सर्विस लेन से गांवों और कस्बों के संपर्क मार्ग जुड़े हैं। हाईवे के अंडरपास से निकलने वाले लोग भी सर्विस लेन का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि पहले की ही भांति इस बार भी प्रयागराज से वाराणसी हाईवे की बाईं लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें