फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी से सात महीने बाद का विवाद...बेटी के ससुराल पहुंचे मायके वाले, दामाद ने चाकू से कर दिया हमला

Sat, 28 Jun 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शादी के सात महीने बाद ही बेटी की ससुराल में विवाद इस कदर बढ़ जाएगा, उन लोगों ने सोचा भी नहीं था। मायके वाले जब बेटी के ससुराल पहुंचे, तो दामाद ने चाकू से हमला कर दिया। 
 
विज्ञापन
चाकू - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बेटी की ससुराल पहुंचे मायके वालों पर चाकू से हमला किया गया। विवाहिता को घर से निकाल देने पर मायके वाले बातचीत के लिए पहुंचे थे। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना ताजगंज क्षेत्र के देवरी रोड निवासी सुलेखा ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि उनकी शादी 11 नवंबर 2024 को नगला पदमा निवासी आकाश केन के साथ हुई थी। शादी के बाद ही अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर पति आकाश, ससुर दिनेश केन, सास मीना देवी, देवर युवराज, ननद साधना उत्पीड़न करने लगे।

मांग पूरी न होने पर मारपीट कर तीन बार ससुराल से भगा दिया गया। हर बार समाज के लोगों ने सुलह करा दी। बुधवार को फिर मारपीट कर घर से निकालने पर मदद के लिए मायके वालों को बुलाया था। इस पर पिता अशाेक, चाचा फालोराम, भाई हेमंत, एलन और मां नरायन देवी आए। उन्हें देखते ही ससुराल वाले आगबबूला हो गए। पति आकाश ने चाकू से हमला कर दिया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें