फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में बोलीं रीता बहुगुणा जोशी- 370 हटने से अखंड भारत का सपना हुआ साकार

Tue, 13 Aug 2019 01:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रयागराज सांसद रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के धनावल सोनबरसा स्थित श्रीनाथ रामनाथ महाविद्यालय में सोमवार को अखंड भारत स्वाभिमान सम्मान दिवस मनाया गया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 तथा 35 ए को समाप्त कर केंद्र शासित राज्य बनाने पर सरकार की सराहना की गई। कार्यक्रम के बीच मुख्य अतिथि की ओर से महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त हो जाने से आजादी के सात दशकों से चला आ रहा अखंड भारत का सपना आज साकार हो गया। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अब केंद्र शासित राज्य बन जाने के बाद जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख राज्य का तेजी से विकास होगा।

ये भी पढ़ें : सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम, ढाई लाख भक्तों ने लगाई हाजिरी
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति के बाद वहां के नागरिकों सहित पूरे देश के नागरिक अपने को गौरवाविंत महसूस कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय किसानों की ओर से उपरौध राजवाहा में बाणसागर का पानी शीघ्र छोड़े जाने की मांग पर सांसद ने कहा कि वे इस कार्य के लिए सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से शीघ्र वार्ता करेंगी।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय रचनात्मक कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सांसद रीता बहुगुणा जोशी की ओर से अंगवस्त्र, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को कोरांव विधायक राजमणि कोल, पूर्व प्रमुख मुन्नन शुक्ल, ललता प्रसाद शुक्ल, डॉ ओंकार नाथ सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ हीरामणि त्रिपाठी तथा संचालन शशि द्विवेदी ने किया। प्राचार्य डॉ प्रमोद पांडेय व प्रबंधक सुधीर त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें : प. बंगाल की नर्तकी ने फांसी के फंदे पर लटककर जीन दी, रविवार को पहुंची थी बलिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें