बीच-बीच में होश आने पर वह चीखने की कोशिश करती तो उसे अंदर खींच लेते और इसी दौरान सुमित ने पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद नींद खुलने पर उसने खुद को वाराणसी के एक होटल में पाया। आरोप है कि वहां प्रियांशु ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद होटल से चलने को कहा। विरोध पर जबरन अपने साथ वापस लाए।
पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर सुमित ने धमकाया। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि आरोपियों में से एक यूट्यूब चैनल चलाता है। यूट्यूब पर उसने अपने ढेरों वीडियो भी बना रखे हैं। अन्य आरोपी भी उसके साथ यूट्यूब वीडियो बनाते हैं। उधर, पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना वाले दिन आरोपी उसे व उसकी रूम पार्टनर को अल्लापुर स्थित उसके कमरे के बाहर से एसयूवी में बिठाकर ले गए थे।