फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भारत के निर्माण में प्रवासियों की भूमिका थीम पर होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलनः स्वाति सिंह

Thu, 13 Dec 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
निरीक्षण करती एनआरआई राज्यमंत्री स्वाति सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी में जनवरी 2019 में होना जा रहा 15वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन नए भारत के निर्माण में प्रवासियों की भूमिका थीम पर आयोजित होगा। इसमें आने वाले प्रवासियों से संवाद के दौरान भारत के विकास में योगदान के लिए द्विपक्षीय वार्ता भी की जाएगी। एनआरआई राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रवासियों के सामने बदलती काशी के जरिए पूरे भारत की छवि जानी है। ऐसे में एक महीने के समय में तैयारियों को पुख्ता कर लिया जाए। इस दौरान विभागों की भूमिका और समयसीमा भी तय की गई।

एनआरआई राज्यमंत्री ने बुधवार को प्रवासी सम्मेलन के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और टेंट सिटी के निर्माण फर्म को कॉटेज की अच्छी गुणवत्ता, पानी, सर्दी हवा प्रूफ बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त सभागार में बैठक में उन्होंने बताया कि सम्मेलन के बाद 24 जनवरी को वाराणसी से इलाहाबाद जाते समय एनआरआई के साथ पुलिस स्कॉट व एंबुलेंस भी रहेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थलों पर जाने हेतु सभी डेलिगेट्स को आई कार्ड जारी किया जाएगा और बाकी लोगों को नियत स्थान के लिए आमंत्रण पत्र होगा। सम्मेलन के दौरान विशेष रात्रि पेट्रोलिंग और शहर में सफाई अभियान का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए प्रयोजित व्यवस्था होगी, मगर अगर प्रवासी शहर घूमने के दौरान पहुंचकर आई कार्ड दिखाएं तो उनके लिए स्पेशल काउंटर से दर्शन की व्यवस्था हो।

राज्यमंत्री ने कहा कि भव्य आयोजन की सभी जानकारियां विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाए ताकि प्रवासियों को अपडेट किया जा सके। टेंट सिटी से टीएफसी पैदल आने के लिए भी रिंग रोड पर फुट ओवरब्रिज लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रवासियों को दिखे गंगोत्री से गंगा सागर का भव्य रुप

प्रवासियों ने बनाए गए टेंट - फोटो : amar ujala
हस्तकला संकुल में गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा का भव्य रुप फसाड सीन से दर्शाया जाएगा। बीएचयू शिक्षण संस्थान को सीन के जरिए प्रवासियों को बताया जाएगा। इस दौरान 20 से 23 जनवरी तक राजघाट पर गंगा महोत्सव होगा। 42 एकड़ के टेंट सिटी में गोल्ड कार्ड, ई रिक्शा, जिम व योगा, विदेशी मुद्रा एक्सचेंज, एटीएम की व्यवस्था होगी।

वहीं इसमें आवास के लिए वीडीए, सफाई के लिए नगर निगम, यातायात के लिए आरटीओ, सुरक्षा के लिए पुलिस, सड़कों के लिए लोक निर्माण की जिम्मेदारी तय की गई। 15 जनवरी तक सम्मेलन के लिए सभी तैयारियों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया है।

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि टेंट सिटी में उपयोग की गई किसानों के भूमि का मुआवजा जल्द ही जारी होगा। इस दौरान प्रशासन, पुलिस के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें