फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास की अर्ध निर्मित सीढ़ी ढही, मलबे में दबने से अधेड़ की मौत

Sat, 01 Feb 2020 05:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रधानमंत्री आवास की सीढ़ी ढहने से एक अधेड़ की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के पांती गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे नव निर्मित आवास की अधूरी सीढ़ी शनिवार की दोपहर अचानक ढह गई। उसमें दबकर 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई।

जिले मधुबन थाना क्षेत्र के पांती गांव में जगदीश(45) पुत्र सीताराम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे इस मकान के सीढ़ी की ढलाई अभी दो दिन पहले ही हुई थी। शनिवार को जगदीश सीढ़ी के नीचे कुछ काम कर रहा था कि अचानक पूरी सीढ़ी ढह कर उसके ऊपर आ गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीढ़ी के मलबे में अधेड़ दब गया। आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने अधेड़ को मलबे से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञात हो कि मृतक परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था और मजदूरी करके किसी प्रकार परिवार का जीवन यापन कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें