उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने से नाराज लोग सड़क पर उतर आए। लोग युवक की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग करने लगे।
जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी एक लड़के एक धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी।
जानकारी होने के बाद लोग सैयदराजा थाने पहुंच गए। पहले तो पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कराया। करीब एक घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो काफी संख्या में लोग थाने पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे।