फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में कुलपति के विरोध का पोस्टर: फीस वृद्धि सहित अन्य मुद्दों पर छात्रों ने 12 सवालों के मांगे जवाब

Sat, 17 Dec 2022 09:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू परिसर में शनिवार रात कुछ छात्रों ने जगह-जगह कुलपति के विरोध में पोस्टर लगाए।पोस्टर में 12 सवालों के जवाब मांगे गए हैं।  
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में लगे पोस्टर को देखते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में शनिवार रात कुछ छात्रों ने  कुलपति के खिलाफ पोस्टर लगाया और नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से फीस बढ़ाई गई है। अलग-अलग कई  स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में पिछले एक महीने से माहौल सही नहीं है। एक महीने से कभी केंद्रीय कार्यालय में धरना तो कभी हिंदी विभाग, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में छात्रों के प्रदर्शन देने से परिसर का माहौल गरमाया है। इस बीच शनिवार की रात अचानक परिसर में पोस्टर चस्पा कर दिया गया।

कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर के जरिये कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि देश तोड़ने की साजिश करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है। सर सुंदरलाल अस्पताल में भ्रष्टाचार सहित 12 मुद्दे उठाए गए हैं। इसके जरिये बीएचयू प्रशासन से जवाब भी मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर बोले- पोस्टर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

बीएचयू परिसर में लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने कहा क  छात्रों की ओर से परिसर में पोस्टर लगाए जाने की जानकारी नहीं है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भेजकर दिखवाया जा रहा है कि मामला क्या है। अगर ऐसा है तो तत्काल पोस्टर हटवाने के साथ ही ऐसा करने वालों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें