पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह कैंट स्टेशन के सामने स्थित फ्लाईओवर के नीचे अलग-अलग जगह खड़ी रहती हैं। स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्री उनके ग्राहक होते हैं। इस अवैध धंधे में होटल कर्मियों की भी संलिप्तता रहती है।
एसीपी चेतगंज शिवा सिंह ने बताया कि अब रोजाना कैंट स्टेशन के सामने स्थित होटलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। सभी होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वह इस अवैध धंधे को संरक्षण देंगे तो उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।