फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के बेनियाबाग में सीएए का विरोध व पथराव करने वालों का प्रशासन ने जारी किया पोस्टर

Fri, 24 Jan 2020 12:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस की ओर से जारी पोस्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी के बेनियाबाग मैदान में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध में बृहस्पतिवार सुबह ‘हम भारत के लोग’ बैनर तले प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए 19 लोगों का पोस्टर जारी किया है और सूचना देने वालों के लिए 5000 के इनाम की भी घोषणा की गई है।

विज्ञापन

 

बताते चलें कि गुरुवार को धारा 144 लागू होने के बावजूद बेनियाबाग मैदान में महिलाएं धरने पर बैठ गईं और जब पुलिस महिलाओं को उठाने लगी तो मैदान के बाहर मौजूद भीड़ शोर मचाकर दौड़ते हुए अंदर घुसी। आरोप है कि पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके गए तो पुलिस ने भी लाठी पटक कर सभी को खदेड़ दिया था। इस बीच धरने पर बैठीं महिलाएं अपने घरों के लिए निकल गईं थीं। मैदान में मौजूद छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा।
 

चौक थाने में सृष्टि कश्यप सहित 30 के खिलाफ नामजद और 600 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मौके पर लगे बैनर-पोस्टर और तख्तियां पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। एहतियातन बेनियाबाग मैदान और आसपास के क्षेत्र में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए। माहौल सामान्य होने के बाद बेनिया, नई सड़क और दालमंडी के आसपास के क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स के साथ रूट मार्च किया था।

विज्ञापन

 

बताते चलें कि नई दिल्ली, लखनऊ और आजमगढ़ के बाद शहर में भी बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे 14-15 महिलाएं और सात-आठ पुरुष हाथ में संविधान की प्रस्तावना और तिरंगा लेकर बेनियाबाग मैदान में गांधी चबूतरा के पास धरने पर बैठे। इस पर पुलिस ने धरना की अनुमति संबंधी कागजात मांगे। कागज न दिखा पाने पर पुलिस सभी को उठा कर वाहन में बैठाने लगी।

इसी बीच हड़हा मार्केट की ओर से चहारदीवारी कूदकर भीड़ में शामिल लोग बेनियाबाग मैदान में घुसे तो पुलिस ने लाठी लेकर उन्हें भी दौड़ा लिया। इस दौरान पुलिस की ओर ईंट-पत्थर फेंके गए। इंस्पेक्टर चौक आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि जैतपुरा के गुलाम रसूल, अबू सूफियान, अमीर सुहैल व मोहम्मद सालेह, खजुरी के गुलीसाद और मऊ निवासी वरिसर गनी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें