वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के कमलगड़हा के समीप शुक्रवार की सुबह अचानक हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद पता चला कि एक बदमाश ने नगर निगम के सफाई कर्मी श्यामू को लक्ष्य कर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायर मिस होने से शामू बाल-बाल बच गया। बदमाश को फायरिंग करते देख मौके पर मौजूद लोगों ने घेर कर उसे और उसके साथी को पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तमंचे के साथ पकड़े गए बदमाश और उसके दोस्त से पुलिस जैतपुरा थाने में पूछताछ कर रही है। उधर, फायरिंग में बाल-बाल बचे श्यामू ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। संयोग अच्छा था, इस वजह से वह बाल-बाल बच गया।