फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के स्वर्णिम इतिहास के साक्षी होंगे डाक टिकट

Fri, 07 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शताब्दी वर्ष पर बने डाक टिकट जारी करेंगे मंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : social media
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वर्णिम इतिहास के साक्षी डाक टिकट भी होंगे। शताब्दी वर्ष की स्मृति में जारी दो डाक टिकट जल्द जारी किए जाएंगे। डाक विभाग ने बीएचयू के शताब्दी वर्ष पर पांच और 15 रुपये के डाक टिकट की घोषणा की थी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने इसके उद्घाटन के लिए बतौर मुख्य अतिथि संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को आमंत्रित किया है। जल्द कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जाएगी। 

सितंबर, 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू के शताब्दी वर्ष समारोह पर 100 और 10 रुपये का सिक्का जारी करने का फैसला लिया था। इसी के साथ ही डाक विभाग ने भी बीएचयू के सौवें साल पर पांच और 15 रुपये का विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


बीते साल 11 मई, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी में राज्यपाल राम नाईक ने 100 और 10 रुपये का सिक्का जारी किया था। अब विश्वविद्यालय प्रशासन डाक टिकट जारी कराने जा रहा है।

फिलाटेलिक विभाग द्वारा डाक टिकट की डिजाइन तैयार की गई है। इसमें बीएचयू सिंह द्वार और शताब्दी वर्ष का लोगो भी होगा। 
विज्ञापन

किसी भी शैक्षणिक संस्था के हिस्से सबसे ज्यादा डाक टिकट

जल्द जारी किए जाएंगे पांच और 15 रुपये के डाक टिकट - फोटो : file
बीएचयू के शताब्दी वर्ष समारोह प्रकोष्ठ के ओएसडी डॉ. विश्वनाथ पांडेय की मानें तो किसी भी शैक्षणिक संस्था के हिस्से में अब तक सबसे ज्यादा डाक टिकट बीएचयू के नाम है। बीएचयू के शताब्दी वर्ष पर दो डाक टिकट जारी होने जा रहे हैं।

इससे पहले महामना की 150वीं जयंती के स्मरणोत्सव कार्यक्रम में पांच रुपये का डाक टिकट जारी किया गया था। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे जारी किया था। महामना की 125वीं जयंती पर एक रुपये और जन्म शताब्दी पर भी एक डाक टिकट जारी किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें