फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट मोचन समारोह: डिजिटल इंडिया से जुड़ा काशी में होने वाला संगीत का महाकुंभ

Thu, 06 Apr 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अंग्रेजी और हिंदी में अलग-अलग फेसबुक पेज तैयार - फोटो : facebook
विज्ञापन
दुनिया भर के सुर-लय-ताल के प्रेमियों के जमावड़े वाले काशी के ख्यात संगीत समारोह को इस बार डिजिटल इंडिया से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


जिस तरह कोई उभरता कलाकार हो या नामचीन संगीत साधक, सब चाहते हैं कि उन्हें संकट मोचन के दरबार में हाजिरी लगाने का मौका मिल जाए, ठीक उसी तरह देश-दुनिया के किसी भी कोने में बैठे संगीत प्रेमी की इच्छा होती है कि वह सुर-लय के इस संगम में गोता लगा सके।

श्रोताओं की इस चाहत को ध्यान में रखते हुए संगीतोत्सव को फेसबुक लाइव किया जाएगा। इसके लिए फेसबुक पेज तैयार कर लिया गया है। यह समारोह 15 से 20 अप्रैल तक चलेगा। 
विज्ञापन


संकट मोचन संगीत समारोह प्रबंधन ने इस म्यूजिक फेस्टिवल को हिंदी, अंग्रेजी में अलग-अलग फेसबुक पेज पर लाइव करने की तैयारी की है।

बंगलूरू के आईटी विशेषज्ञ अंकित श्रीवास्तव अंग्रेजी पेज लाइव करेंगे तो हिंदी पेज को अपडेट करने वाली टीम में अलका राय और अमरेंद्र सिंह अमन होंगे। फिलहाल संकट मोचन संगीत समारोह-2017 का फेसबुक पेज तैयार कर लिया गया है।

बांसुरी वादक पद्मविभूषण पं. हरि प्रसाद चौरसिया, संतूर वादक पद्मविभूषण पं. शिवकुमार शर्मा, कव्वाल मुहम्मद असलम शाबरी के अलावा पाकिस्तानी सितार वादक मु. रईस खान समेत यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई दिग्गज कलाकारों के इस संगीत समारोह में शिरकत करने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

पांच सौ कलाकारों के आवेदन, जगह सिर्फ 23 को

संकट मोचन संगीत समारोह - फोटो : facebook
संकट मोचन संगीत समारोह में हाजिरी लगाने के लिए कलाकारों में होड़ मची है। अब तक पांच सौ से अधिक कलाकारों ने अपने बायोडाटा के साथ प्रविष्टियां भेजी हैं। इनमें से 23 कलाकारों के ही नाम अब तक सूचीबद्ध करने के लिए चुने गए हैं।

फिलहाल सात समंदर पार से लेकर देश में उत्तर से दक्षिण तक के कलाकारों की लंबी फेहरिस्त बन चुकी है। जल्द ही इस छह दिवसीय संगीत समारोह में शामिल होने वाले कलाकारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें