फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी से झगड़े के बाद डाकघर कर्मी ने खाया जहर, मऊ में तैनात है हरियाणा की युवती; अस्पताल पहुंचा आरोपी

Wed, 05 Aug 2026 06:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP News: मऊ के अलीनगर डाकघर में तैनात 24 वर्षीय महिला कर्मचारी ने प्रेमी से विवाद के बाद कथित रूप से विषाक्त पदार्थ खा लिया। सहकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। बुधवार को परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
अस्पताल में युवक और युवती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mau News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर स्थित डाकघर में तैनात एक महिला कर्मचारी ने प्रेमी से विवाद के बाद कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। घटना की पुष्टि पुलिस ने भी की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय हिना प्रजापति मूल रूप से गुड़गांव (हरियाणा) की रहने वाली हैं और अलीनगर डाकघर में सहायक शाखा डाकपाल (एबीपीएम) के पद पर कार्यरत हैं। उनका आजमगढ़ डाकघर में तैनात हरिओम नामक कर्मचारी से प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद हरिओम वहां से चला गया। आरोप है कि इससे आहत होकर हिना ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डाकघर के अन्य कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

जिला अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रमेश यादव ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ और डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया। देर शाम करीब छह बजे हरिओम भी जिला अस्पताल पहुंचा।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला कर्मचारी का अपने परिचित से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत सामान्य है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

बुधवार को महिला के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकीय सलाह के बाद उसे अपने साथ गांव ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक तथ्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है और वह सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें