फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के इब्राहिमाबाद में बनेगा पॉलिटेक्निक कॉलेज, डिप्टी सीएम इसी माह रख सकते हैं कालेज की आधारशिला

Wed, 01 Jul 2020 11:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के इब्राहिमाबाद में राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज का निर्माण शीघ्र ही शुरू होगा। इसके लिए 19 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। मौसम ठीक रहा तो उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा इसी महीने कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। 

विज्ञापन


अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो शिक्षा सत्र 2021-22 से यहां प्राविधिक विषयों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। बताया कि साढ़े तीन करोड़ की लागत से नौरंगा में इसी महीने राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण भी शुरू होगा। इसकी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। नौ करोड़ की लागत से सोनबरसा में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

अगले वर्ष से यहां स्नातक विज्ञान वर्ग की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा से मिलकर इब्राहिमाबाद में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने के लिए आग्रह किया है। सकारात्मक आश्वासन भी मिला है। उम्मीद है कि इसके लिए भी जल्द ही स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


इसी महीने पचरुखिया से रेवती को जोड़ने वाली सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य 19 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होगा। इसके लिए सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस मार्ग के बन जाने पर पचरुखिया, रामपुर दिघार, पियरौंटा सहित आसपास के दो दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें