फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ पलट प्रवाह का असर: गंगा पर प्रदूषण की काली चुनरी, हर दिन चल रहीं 1500 डीजल नावें

Tue, 18 Feb 2025 09:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahakumbh 2025 : वाराणसी में महाकुंभ की भीड़ के चलते सड़कों पर दिनभर लोग ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं। वहीं नावों के संचालन से गंगा में भी ट्रैफिक का सैलाब आ गया है। जिससे प्रदूषण बढ़ गया है। 
विज्ञापन
गंगा में डीजल नावों के चलने से छाई काली धुंध। - फोटो : अभिषेक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ पलट प्रवाह से सिर्फ सड़कें ही जाम नहीं हैं। गंगा में भी ट्रैफिक का सैलाब आया है। नगर निगम में कुल 1217 नावें पंजीकृत हैं, लेकिन गंगा में 2500 नावें चल रही हैं। इसमें डीजल नाव की संख्या 1500 है। सीएनजी की संख्या 800 है। बाकी कुछ नाव हाथ वाली भी हैं। 

विज्ञापन


डीजल से नाव चला रहे नाविक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, इंजन की सर्विस न होने से वह जहरीला धुंआ छोड़ रही है। गंगा में दूर से ही काली धुंध छाई दिखाई दे रही है। पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले करीब 15 लोगों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था। 

इसके नाविकों ने नाव का संचालन ठप कर धरना देना शुरू कर दिया था। दो दिन तक चले धरने के बाद उन्हें नावें चलाने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद ही धड़ल्ले से नावों का संचालन चालू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें