फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ओदरहां गांव में पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान रविवार को

Sat, 08 May 2021 08:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चार प्रधान और एक जिला पंचायत सदस्य की रिक्त सीटों पर भी जल्द होगा चुनाव
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सेवापुरी ब्लाक के ओदरहां गांव में रविवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को पहुंच गई हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की मौत के चलते प्रधान की पांच और जिला पंचायत सदस्य की एक सीट रिक्त हो गई हैं। इनमें से सेवापुरी ब्लाक के ओदरहां गांव में प्रधान की सीट पर पुनर्मतदान रविवार को होगा। 11 मई को मतगणना होगी। अधिकारियों की देखरेख में प्रशिक्षण देने के बाद पोलिंग पार्टियों की रवानगी ब्लॉक मुख्यालय से की गईं।

विज्ञापन


पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सेवापुरी ब्लाक के गांव ओदरहां में ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी शीला देवी की मतदान के एक दिन पूर्व मौत हो गई थी। इसके चलते यहां पुनर्मतदान की तारीख निर्धारित कर दी थी। इसके अलावा बाकी चार प्रधानों और एक जिला पंचायत सदस्य के रिक्त सीटों पर मतदान बाद में होगा। चिरईगांव सेक्टर 4 से विजयी जिला पंचायत सदस्य सुशीला सोनकर की मौत होने से सीट रिक्त हो गई है।

चोलापुर विकास खंड के चुमकुनी गांव निवासी वीणा सिंह छितमपुर गांव से ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं। बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी। शिवदशा में ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए प्रत्याशी धर्मदेव यादव की भी मतगणना से पूर्व मौत हो गई थी। चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत सिरिस्ती के ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई प्रत्याशी निर्मला की मौत 26 अप्रैल को हो गई थी। पिंडरा ब्लॉक के नंदापुर के ग्राम प्रधान की जीत के बाद मौत हो गई। प्रधान पद की प्रत्याशी सुनरा देवी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी को 3 मतों से हराकर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें