वाराणसी के घाट किनारे सुपर हीरो की इन दिनों चर्चा है। गंगा में डूब रहे तीन युवकों को जल पुलिस और पीएसी की जवानों ने अपनी जान पर खेलकर बचाया । घाट किनारे के इस साहसिक कार्य की सराहना हो रही है।
वाराणसी में खाकी के सुपर हीरो की इन दिनों खासी चर्चा है। घाट किनारे लगे सुरक्षा के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर तीन युवकों की जान बचाई जिसके बाद घाट किनारे आए श्रद्धालुओं ने ताली बजाकर उनका आभार जताया।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब स्नान करने आए तीन युवक अचानक डूबने लगे। घाट पर मौजूद भक्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवान दीवान विनोद सिंह, सिपाही कुमार गौरव और कपिल देव ने गंगा में छलांग लगा दी। समीप ही मौजूद पीएसी की 36वीं वाहिनी के बाढ़ राहत दल के दीवान मेवालाल चौहान, आरक्षी राहुल यादव, सुधीर चौरसिया और अरुण कुमार ने भी तीनों युवकों को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी और डूब रहे तीनों युवको को सकुशल बचा लिया गया।