सरायख्वाजा के कडैला गांव में भूमि विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। मामला छत के बारजे को निकालने का था और विवाद बढ़ गया पुलिस टीम मामला सुलझाकर वापस लौट रही थी तभी पथराव शुरू हो गया। अब पुलिस हमला करने वालों की तलाश कर रही है।
सरायख्वाजा के कडैला गांव में भूमि विवाद सुलझाने गई पीआरवी पुलिस पर शनिवार की शाम किसी ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सरायख्वाजा के कड़ैला गांव में बीते कुछ दिनों से दीपचंद कुमार और ऋषि कुमार के बीच छत का बारजा निकालने को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
शनिवार विवाद बढ़ा तो सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। मौके से वापस लौटते समय किसी ने पीछे से पथराव कर दिया। इससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने पीछे से पथराव किया था। सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।