मौके से पकड़ी गई 65 वर्षीय महिला की ओर से ही देह व्यापार का धंधा महीनों से संचालित कराया जा रहा था। आसपास के लोगों ने जब विरोध किया तो बाहरी युवकों को बुलवाकर धौंस जमाती थी। फ्लैट के पास ही दुकान लगाने वाले एक युवक ने बताया कि कई बार बड़ी-बड़ी गाड़ियों से लोग यहां देर रात आते और जाते थे। इलाके में पुलिस को छोड़ बाकी सभी को इस अनैतिक कृत्य की जानकारी थी। दुर्गाकुंड चौकी के अंतर्गत होते हुए भी पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
पुलिस की पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि मौके से पकड़े गए चंदौली निवासी एक युवक को एक युवती ने फोन करने बुलाया था, युवक जब फ्लैट के अंदर दाखिल हुआ तो कुछ ही देर में पुलिस ने छापा मार दी। भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है।
इन इलाकों में चल रहा देह व्यापार
भेलूपुर थाना अंतर्गतकबीरनगर, अस्सी, महमूरगंज, रेवड़ी तालाब समेत खोजवां और बजरडीहा इलाके में देह व्यापार संचालित होने की सूचनाएं भी पुलिस तक पहुंची है।
सप्ताह भर में तीसरी बार पकड़ा गया देह व्यापार का धंधा
कमिश्नरेट में अनैतिक कृत्य करने वालों को पुलिस जेल भेज रही है। वहीं ताज्जुब की बात है कि एक सप्ताह में पुलिस ने देह व्यापार के तीन ठिकानों पर छापा मार भंडाफोड़ किया। 31 मई को चेतगंज पुलिस ने कैलगढ़ कालोनी में छापा मारकर मौके से तीन युवक व तीन युवतियों को गिरफ्तार किया था। पांच जून को चेतगंज पुलिस ने पिशाचमोचन स्थित एक हास्टल में संचालित देह व्यापार का खुलासा करते हुए दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं छह जून को दुर्गाकुंड इलाके में पुलिस ने छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया।