फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू की छात्रा से सीओ के बेटे ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Thu, 06 Dec 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बीएचयू की एक छात्रा ने मिर्जापुर में तैनात सीओ के पुत्र पर दुष्कर्म के आरोप में महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोपी के पिता को भी धमकाने एवं जातिसूचक गालियां देने के आरोप में नामजद किया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले एक दोस्त के माध्यम से उसकी पहचान पुलिस लाइन निवासी आशुतोष पुत्र वीके द्विवेदी से हुई। उसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे। आशुतोष ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वह उसे लेकर कई बार प्रयागराज भी आया।

पीड़िता का कहना है जब उसने शादी का दबाव बनाया तब आशुतोष उससे कतराने लगा। उसने कई बार मोबाइल पर कॉल कर उससे बात करने की कोशिश की लेकिन आशुतोष राजी नहीं हुआ। आशुतोष के रवैये से परेशान युवती दो दिन पहले पुलिस लाइन स्थित उसके घर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ व उनकी पत्नी भी नामजद

UP Police
युवती के वहां पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। आरोपी के परिजनों ने डॉयल-100 को सूचना दी। थोड़ी देर में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को महिला थाने ले गई। पीड़िता का आरोप है आरोपी के सीओ पिता ने उसे धमकाया, जबकि आरोपी की मां ने उसे जातिसूचक गालियां दीं।

इसके बाद युवती मंगलवार एसएसपी के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को आरोपी आशुतोष, उसके सीओ पिता वीके द्विवेदी एवं मां के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें