फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएचवी मॉल शूटआउटः जिसके कारण चली गोलियां, अब पहुंची सलाखों के पीछे 

Thu, 06 Dec 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
jail shimla
विज्ञापन
वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित जेएचवी मॉल शूटआउट के मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय की प्रेमिका साक्षी सिंह को बुधवार को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शिवपुर थाना के चमांव कोईसन तरना की रहने वाली साक्षी आपराधिक षड्यंत्र की आरोपी है।
विज्ञापन


31 अक्तूबर की दोपहर बाद जेएचवी मॉल में फायरिंग कर दो लोगों की हत्या और दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया था। मॉल के सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी काशी विद्यापीठ के छात्र आलोक उपाध्याय और उसके दोस्त रोहित सिंह, ऋषभ सिंह व कुंदन को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

तफ्तीश में सामने आया कि जेएचवी मॉल स्थित प्यूमा शोरूम में साक्षी की छोटी बहन काम करती थी। साक्षी की छोटी बहन को शोरूम में काम करने वाला एक युवक परेशान करता था। इसी बात को लेकर आलोक के साथ साक्षी मॉल में गई थी और उसकी मौजूदगी में फायरिंग हुई। साक्षी की गिरफ्तारी की पुष्टि इंस्पेक्टर कैंट ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले गिरफ्तार हुआ था आलोक

मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी आलोक उपाध्याय को क्राइम ब्रांच ने पांच नवंबर को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन की एस-5 बोगी के बाथरूम से गिरफ्तार किया था। आलोक अपने पिता अवधेश के साथ ट्रेन से आरा से लखनऊ जाकर एक नेता की मदद से कोर्ट में समर्पण करने वाला था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें