फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली MLA विजय मिश्र को कोरोना जांच के लिए सीधे सीएचसी लेकर पहुंची पुलिस, गाड़ी से उतरने से कर दिया इनकार

Sun, 16 Aug 2020 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही पुलिस ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र को लेकर पहुंच गई है। पुलिस सीधे विधायक को कोरोना वायरस जांच के लिए गोपीगंज सीएचसी लेकर पहुंची है।

विज्ञापन

विजय मिश्र के समर्थकों को भदोही जिले से लगी ऊंज सीमा पर ही रोक दिया गया। विधायक ने जांच के लिए गाड़ी से उतरने से इनकार कर दिया। बाहुबली विधायक विजय मिश्र का कहा कि पहले मेरे भाई या घर के किसी सदस्य को बुलाया जाए फिर मैं जांच कराऊंगा।


काफी देर तक वह पुलिस के वाहन में ही रहे। मीडिया कर्मियों को भी अस्पताल के अंदर जाने से रोक दिया गया है। वहीं, पुलिस आज ही सीजेएम कोर्ट में पेश कर सकती है। स्थिति को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया है, मौके पर काफी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

वैन में बाहुबली विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
एसपी रामबदन सिंह का कहना है कि अगर समय से टीम आ गई तो कोर्ट में पेशी आज ही हो जाएगी नहीं तो सोमवार को कराई जाएगी। विधायक विजय मिश्र दो बेटियों रीमा पांडेय और सीमा मिश्र सहित और भी परिजन कोर्ट पहुंच गए हैं, वहीं उनके वकील भी कोर्ट परिसर में पहुंच गए हैं। वहीं, विधायक के परिजन भी पहुंच गए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन कोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया है।

मालूम हो कि भदोही जिले में धनापुर दक्षिणी गांव निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ मकान पर कब्जा कर लेने का मामला दर्ज कराया था। विधायक को हिरासत में लेने के लिए भदोही पुलिस की टीम मध्य प्रदेश गई थी।
विज्ञापन

कोर्ट में वकील और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने विजय मिश्र को मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले से गिरफ्तार किया था। वहां से विधायक विजय मिश्र, स्कोर्ट और दो दर्जन गाड़ियों में विधायक समर्थकों का काफिला शनिवार की दोपहर सड़क मार्ग से भदोही के लिए निकला था।

लंबी दूरी होने के कारण शनिवार की रात को पुलिस झांसी पहुंची। रात होने के कारण देर शाम पुलिस टीम झांसी में रुकी। यहां अधिकारियों से वार्ता के बाद विधायक को राजगढ़ स्थित पीएसी के अतिथि गृह में रोका गया। यहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। आज सुबह पुलिस विजय मिश्र को लेकर झासी से भदोही के लिए रवाना  हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें