फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विजय मिश्र को लेकर रविवार शाम तक भदोही पहुंचेगी पुलिस, कोर्ट में सोमवार को होगी पेशी 

Sat, 15 Aug 2020 08:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मध्य प्रदेश से निकली भदोही पुलिस रविवार को देर शाम तक जिले में पहुंचेगी। रास्ते में झांसी के एक गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद टीम रविवार को सुबह भदोही के लिए रवाना होगी। रविवार को पूरा दिन यात्रा में गुजरने के कारण अब सोमवार को ही कोर्ट में पेशी होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

 

पुलिस कस्टडी में विधायक विजय मिश्र, स्कोर्ट और दो दर्जन गाड़ियों में विधायक समर्थकों का काफिला शनिवार को दोपहर सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश से भदोही के लिए निकल चुका है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम झांसी के एक गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को सुबह भदोही के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

दूरी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुलिस रविवार को शाम सात बजे के बाद ही भदोही पहुंच पाएगी। देर से पहुंचने के कारण माना जा रहा है कि विधायक की कोर्ट में पेशी सोमवार को ही हो पाएगी। उधर पुलिस कप्तान रामबदन सिंह ने बताया कि टीम के भदोही पहुंचने के बाद विधायक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें