फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में संदिग्धों पर सादे वेश में नजर रख रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी माहौल को देखते हुए बाजारों में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। सादे वेश में पुलिसकर्मी प्रमुख बाजारों में संदिग्धों पर नजर रख रहे हैं। विशेश्वरगंज, गोला दीनानाथ मंडी, चौक क्षेत्र के सुड़िया स्थित सराफा मंडी, रेशम कटरा, ठठेरी बाजार, बांसफाटक से लेकर गोदौलिया, नई सड़क, बेनिया, लंका और मंडुवाडीह, पांडेयपुर, अर्दली बाजार, भोजूबीर आदि इलाकों में पुलिस सुबह से लेकर देर शाम तक गश्त कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने थानेदारों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि बाजार में गश्त करते रहें। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों और बैंकों के आसपास भी निगरानी बढ़ाई जाए। यह भी चेक किया जाए कि सीसी कैमरे काम कर रहे या नहीं, खराब कैमरों को संबंधित दुकानदार और विभागीय अधिकारियों से समन्वयक स्थापित कर दुरुस्त कराएं। एसीपी को इसकी निगरानी व्यवस्था के लिए लगाया गया। पुलिस आयुक्त ने शहरवासियों से अपील भी किया है कि खरीदारी के वक्त सतर्कता बरतें, अनजान व्यक्ति से दूरी बनाएं। किसी तरह का कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें