फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जीवित ससुर को मृत दिखाकर जमीन बेचने का आरोप, बहू सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 12:03 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

विधवा बहू रोशनी जोशी पत्नी स्व. विमल जोशी ने साजिश के तहत उन्हें कागजों में मृत दर्शा दिया। इसके बाद जमीन अपने नाम दर्ज कराकर 22 सितंबर 2025 को विक्रय अनुबंध विलेख भी पंजीकृत करा दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहदीगंज गांव में जमीन हड़पने के लिए फर्जीवाड़े का मामला सामने आया। आरोप है कि विधवा बहू ने जीवित ससुर को मृत दिखाकर जमीन अपने नाम दर्ज करा लिया। बाद में उसका विक्रय अनुबंध भी करा दिया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मिर्जामुराद थाने में शुक्रवार देर रात चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन


मेहदीगंज निवासी विनोद जोशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी विधवा बहू रोशनी जोशी पत्नी स्व. विमल जोशी ने साजिश के तहत उन्हें कागजों में मृत दर्शा दिया। इसके बाद जमीन अपने नाम दर्ज कराकर 22 सितंबर 2025 को विक्रय अनुबंध विलेख भी पंजीकृत करा दिया। 

पीड़ित के अनुसार, यह अनुबंध भुल्लनपुर निवासी संतोष कुमार पांडेय के पक्ष में किया गया, जबकि अवलेशपुर चितईपुर निवासी प्रतीक कुमार सिंह और ककरमता निवासी अशोक दूबे को गवाह बनाया गया। 
विज्ञापन


विनोद जोशी का कहना है कि उक्त जमीन पर उनका वैध अधिकार है। उन्हें जीवित रहते मृत दिखाकर किया गया सौदा पूरी तरह फर्जी और सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें