फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीर हत्याकांड: 50 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बढ़ी सख्ती, घर पर कराई मुनादी; चस्पा किया नोटिस

Sun, 19 Apr 2026 12:03 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में समीर हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी आरोपी के घर मुनादी कराई गई। पुलिस ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया। उस पर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समीर हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी संदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को थाना बड़ागांव पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर मुनादी कर नोटिस चस्पा किया। पुलिस के अनुसार, उगापुर थाना चौबेपुर निवासी संदीप यादव लंबे समय से फरार है। उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज है। जांच में सामने आया कि 17 आपराधिक मामले आरोपी पर थाने में दर्ज हैं। 

विज्ञापन


25 दिसंबर 2025 को दयालपुर गांव के पास विवाद में रामू यादव को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जबकि समीर सिंह नामक बालक की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में आठ आरोपी शामिल थे। पुलिस ने इस प्रकरण में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि कुछ ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। 

घटना में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन वह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसके खिलाफ पहले ही गैर जमानती वारंट और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें