फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : फायरिंग कर भाग रहा डी-20 गैंग का बदमाश सहित दो पुलिस के हत्थे चढ़े

Fri, 25 Jan 2019 11:20 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में रिंग रोड के समीप दांदूपुर गांव में गुरुवार की रात क्राइम ब्रांच से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शाहरुख और डी-20 गैंग का बदमाश अमन सोनी गिरफ्तार किया गया। दाएं पैर में गोली लगने से घायल शाहरुख को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटनास्थल से .32 बोर की दो देसी पिस्टल, छह कारतूस, आठ खोखा और एक अपाचे बाइक बरामद की गई है। दोनों पर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रिंग रोड के किनारे अचानक शुरू हुई फायरिंग से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया था।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शाम के समय जिले में वाहन चेकिंग शुरू कराई गई थी। ऐढ़े स्थित टेंट सिटी की ओर से आ रहे क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने दांदूपुर में शिवपुर एसओ नागेश सिंह को देखा तो रुक गए।
विज्ञापन


इसी दौरान तेज रफ्तार से आए अपाचे बाइक सवार दो युवकों को शिवपुर एसओ ने रुकने का इशारा किया तो एक ने फायरिंग कर दी और फिर हरहुआ की ओर भागे। इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी और एसओ शिवपुर ने पीछा किया तो बाइक फिसलने के कारण दोनों गिर पड़े। पुलिस को नजदीक आते देख दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में चौक थाना के छत्तातले का शाहरुख के पैर में गोली लगी और नीलकंठ सरस्वती फाटक का अमन सोनी पकड़ा गया। मौके से आठ खोखा बरामद हुआ है। दोनों कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे, उनके गिरोह में और कौन शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

22 जनवरी को शाहरुख ने मांगी थी रंगदारी

varansi - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में घायल हुए शाहरुख के खिलाफ 22 जनवरी को रंगदारी मांगने और मुकदमे में सुलह के लिए धमकाने के आरोप में हड़हा निवासी व्यापारी सुनील कुमार निगम ने चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि शाहरुख की गैंग का सरगना जिला जेल में निरुद्ध सलमान मलिक उर्फ अन्ना है।

सलमान के भाई और 50 हजार के इनामी रहे अमन ने बीतों दिनों अदालत में समर्पण कर दिया था। यह गिरोह दालमंडी और चौक क्षेत्र के व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है। वहीं, डी-20 गैंग का सरगना चौक थाना के सेवा सदन का फैजान है जो जेल में निरुद्ध है।

एसपी क्राइम ने बताया कि डी-20 गिरोह सराफा कारोबारियों से लूटपाट और डकैती के लिए कुख्यात है। मौजूदा समय में इस गिरोह के सात बदमाश जमानत पर छूट कर जेल से बाहर हैं।

एसएसपी ने बताया कि हाल के दिनों में शाहरुख और अमन सोनी ने कई व्यापारियों से रंगदारी मांगी थी। सर्विलांस की मदद से दोनों की कॉल की टोह क्राइम ब्रांच ले रही थी। दोनों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही आईजी रेंज और एडीजी जोन से पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें