फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: थाने में फरियादियों के लिए गुड़ और पानी की हो व्यवस्था, पुलिस आयुक्त ने दिया निर्देश

Thu, 28 Mar 2024 04:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: थाने पर नियुक्त महिला आरक्षी को पुरुष आरक्षी की तरह बीट का आवंटन किया जाए। थाने में बाबू का काम नहीं बल्कि फील्ड वर्क कराएं। महिला आरक्षी से चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट की जांच, शस्त्र लाइसेंस की जांच, एचएस की जांच कराएं। महिला उप निरीक्षक वार्ड में चौपाल लगाकर महिला संबंधित अपराध के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
लक्सा थाने का निरीक्षण करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को लक्सा, दशाश्वमेध और चौक थाने का निरीक्षण किया। कहा कि थानों में फरियादियों के लिए गुड़ और पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। बैठने के लिए बेंच, कुर्सी की व्यवस्था जरूर करें। फरियादियों को टरकाने या किसी भी तरह से कोई दुर्व्यवहार हुआ तो थाना प्रभारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। शिकायत तुरंत कंप्यूटर में फीड हो और उन्हें बताएं कि क्या कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि थाने पर नियुक्त महिला आरक्षी को पुरुष आरक्षी की तरह बीट का आवंटन किया जाए। थाने में बाबू का काम नहीं बल्कि फील्ड वर्क कराएं। महिला आरक्षी से चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट की जांच, शस्त्र लाइसेंस की जांच, एचएस की जांच कराएं। महिला उप निरीक्षक वार्ड में चौपाल लगाकर महिला संबंधित अपराध के प्रति जागरूक करें।

पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि महिला हेल्प डेस्क की तरह साइबर हेल्प डेस्क पर प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। साइबर क्राइम की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज करें। साइबर हेल्प डेस्क का साइन बोर्ड थाने में भी लगाएं। महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए जाएं। थाने में कंट्रोल रूम बनाकर सीसी कैमरों की निगरानी हो। लोकसभा चुनाव को देख मतदान केंद्रों का भ्रमण और अराजकतत्वों पर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें