पीएम मोदी के साथ मंगल केवट (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित वाराणसी के मंगल केवट के साथ चौकी इंचार्ज द्वारा अभद्रता का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत उन्होंने कमिश्नर ए सतीश गणेश से की है। पुलिस कमिश्नर ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
मंगल केवट के अनुसार, वह राजघाट पुल की सफाई करते हैं और प्रधानमंत्री के आदर्श गांव डोमरी में ट्रॉली चालक हैं। मंगल ने बताया कि सोमवार की शाम राजादरवाजे से लोहटिया लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्राली चालक को दुकानदार के लड़के ने मारकर घायल कर दिया।
इस पर कालभैरव पुलिस चौकी पर शिकायत करने गए तो वहां मौजूद चौकी इंचार्ज ने दुर्व्यवहार किया। इस दौरान समाजसेवी अमन कबीर पहुंचे। बावजूद इसके मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का यह रवैया ठीक नहीं है।