फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के आगे असहाय दिखी यूपी पुलिस, हाथ में एके-47 लिए चौकी इंचार्ज खाते रहे धक्के

Thu, 15 Nov 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज को घेरे ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में एक चौकी इंचार्ज को अधेड़ को थप्पड़ मारना भारी पड़ गया। इसके बाद यूपी पुलिस की बेबसी दिखी। हाथ में एके-47 लिए चौकी इंचार्ज ग्रामीणों के आगे असहाय दिखे। ग्रामीणों ने उन्हें चारों तरफ से घेरेबंदी कर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज के माफी मांगने पर ग्रामीण शांत हुए और उन्हें छोड़ा। वहीं पुलिस का कहना है कि चौकी इंचार्ज के साथ दुर्व्यहार हुआ हे। बंधक नहीं बनाया गया। संदीप सिंह समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

जिले के भुडकुड़ा गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान ने सरकारी नाली पर निर्माण के विवाद में पंचायत बुलाई थी। पंचायत में जब आपसी सहमति नहीं बनी तो ग्राम प्रधान ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर इमलियाचट्टी चौकी इंचार्ज अजय श्रीवास्तव ट्रैक सूट में ही अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि भरी पंचायत में विवाद नहीं सुलझने पर चौकी प्रभारी ने एक अधेड़ को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

माफी मांगने पर छोड़ा

एके-47 लिए चौकी इंचार्ज - फोटो : amar ujala
इससे ग्रामीण नाराज हो गए और चौकी इंचार्ज को बंधक बना लिया। ग्रामीणों के आगे चौकी इंचार्ज की एक नहीं चली। वहीं साथ में आए हमराही भी मूक दर्शक बने खड़े रहे। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज को धक्का देते हुए देख लेने की धमकी तक दे डाली।

घंटों तक चली बहस के बाद जब चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से माफी मांगी तब उन्हें छोड़ा। इस दौरान हुए घटनाक्रम का लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें