फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, पुलिस ने 24 अर्द्धनिर्मित तमंचे किए बरामद

Sat, 06 Apr 2019 07:46 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
पकड़ा गया अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया हैष साथ ही उसके पास से भारी संख्या में अर्द्धनिर्मित असलहे बरामद किए है। 

विज्ञापन


मुगलसराय पुलिस को शिकायत मिल रही थी पड़ाव क्षेत्र में अवैध असलहे बनाने का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद कोतवाल शिवानंद मिश्रा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे व्यासनगर स्थित खंडहरनुमा मकान में छापेमारी की। पुलिस ने बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर गांव निवासी संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

मकान के अंदर भारी संख्या में अवैध असलहा बनाने का सामान और कारतूस रखा था। वहां से 12 बोर का दो तमंचा, 315 बोर का तीन तमंचा, एक खराब तमंचा, चार खराब रिवाल्वर, एक खराब पिस्टल, छह कारतूस, अर्द्धनिर्मित नाल, बैरल की सात पाइप के साथ तमंचा बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए। इस दौरान एसएलआर के दो खोखे भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी संजय शर्मा की निशानदेही पर उसके गांव से ड्रिल मशीन, इलेक्ट्रानिक ब्लोवर और इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बदमाशों के असलहों की मरम्मत का काम करता था। चुनाव के दौरान सख्ती को देखते हुए व्यासनगर स्थित सुनसान इलाके में अपना अड्डा बनाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें