फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से युवक की मौत, नवरात्रि पर दोस्तों के साथ आया था दर्शन करने  

Sat, 06 Apr 2019 07:03 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में नवरात्रि के दिन एक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ दर्शन करने गया युवक गंगा नदी में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाया। 

विज्ञापन


भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र निवासी पंकज बरनवाल पुत्र भुवनेश्वर कुमार बरनवाल अपने पांच दोस्तों के साथ मिर्जापुर में मां का दर्शन करने आया था। दोपहर में विंध्याचल पहुंच कर बनारस बस स्टैंड मोटरसाइकिल खड़ा कर के बसवरिया घाट स्नान करने चले गए।

पंकज और उसके दोस्त स्नान कर रहे थे कि तभी अचानक पंकज का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। यह देख पंकज का दोस्त रोहित उसको बचाने के लिए कूदा तो वह भी डूबने लगा। किसी तरह गंगा नदी से रोहित को बाहर निकला गया, लेकिन पंकज डूब गया।
विज्ञापन


गंगा में युवक के डूबने की खबर सुनते ही धाम चौकी प्रभारी श्यामधर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी। दो घंटे बाद पंकज का शव नदी से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन

युवक के मौत की खबर परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे पिता भुनेश्वर बरनवाल बदहवास हो कर बेटे को ले कर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे। जहां डॉ. संतोष कुमार सिंह ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष विंध्याचल विवेकानंद के अनुसार मृतक मेला क्षेत्र के बाहर श्मशान घाट पर स्नान कर रहे थे एवं गहरे पानी में चले जाने के कारण पंकज की मौत हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें