फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 544 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रकों से 544 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब हरियाणा से बिहार भेजी जा रही थी।
विज्ञापन

रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के मुताबिक बुधवार को अखरी बाईपास के पास ट्रक से 104 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। इस दौरान हरियाणा रोहतक के बहुु मंदीवा निवासी चालक रविंद्र और नीरज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि गाड़ी लोड होकर मिला थी और इसे बिहार पहुंचाना था। वहीं, बृहस्पतिवार को हरिहरपुर में खड़े ट्रक से 440 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। गिरफ्तार चालक राजस्थान उदयपुर के मावली स्थित एडिया खेरी निवासी बहादुर सिंह ने पूछताछ में बताया कि शराब हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों ट्रक पर नंबर प्लेट फर्जी थे। वहीं, अखरी चौकी इंचार्ज पर ट्रक मालिक ने सौ से अधिक पेटी अंग्रेजी शराब गायब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उधर, लक्सा थाने की पुलिस ने बुधवार रात लक्सा बाजार से कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। इस दौरान कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 56 पेटी अंग्रेजी शराब और 48 ट्रेटा पैक में शराब बरामद किया। लक्सा पुलिस के अनुसार बिहार नालंदा के नगसौसा निवासी अमित कुमार और पटना के पाटलीपुत्र के गोसाई टोला निवासी सूरज को गिरफ्तार किया गया। यह दोनों कार से शराब बिहार लेकर जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें