फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी केस के दस्तावेज चुराने के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा, अधिवक्ता ने इस शख्स पर लगाया आरोप

Thu, 14 Dec 2023 12:33 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अधिवक्ता ने गाजीपुर के धरमपुर (डेहरा कलां) निवासी  रोहित पर आरोप लगाया है कि प्रतापगढ़ के शैलेंद्र योगी की ओर से दाखिल वाद में ज्ञानवापी में अंतिम निर्णय तक पूजा की मांग की गई है।  
 
विज्ञापन
Gyanvapi controversy - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित ज्ञानवापी में आदि विश्वेश्वर मंदिर से जुड़े मुकदमें के दस्तावेज समेत 50 हजार रूपये चोरी के मामले में अधिवक्ता एसके द्विवेदी ने सुद्धीपुर (शिवपुर) निवासी रोहित गिरि के खिलाफ कैण्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


अधिवक्ता ने गाजीपुर के धरमपुर (डेहरा कलां) निवासी  रोहित पर आरोप लगाया है कि प्रतापगढ़ के शैलेंद्र योगी की ओर से दाखिल वाद में ज्ञानवापी में अंतिम निर्णय तक पूजा की मांग की गई है।  

अधिवक्ता ने लगाया ये आरोप
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता एसके द्विवेदी ने कैंट पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि रोहित गिरि 22 नवंबर को उनकी चौकी से बैग से आदि विश्वेश्वर की दो दस्तावेजों सहित 50 हजार रुपये, संगीता और चांदनी सेठ से संबंधित रजिस्ट्री सेल डीड भी चुरा ले गया।चौकी पर मौजूद अन्य अधिवक्ता ने बैग से सामान निकालने की बात कही तो उसने बहाना बना दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि घटना के दिन रोहित गिरि ने पत्रावली और डीड लेना स्वीकार किया। अगले दिन सुबह मिलने की बात कही। दूसरे दिन दस्तावेज और डीड व रुपये चोरी से इनकार करने लगा। फोन कर दस्तावेज व डीड मांगने पर गाली-गलौज करता है। 

अधिवक्ता ने उसके किसी आतंकी संगठनों से जुड़ाव की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।कैण्ट पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें