फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: अखिलेश और डिंपल को अपशब्द कहने के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस हिरासत में आरोपी

Sat, 13 Apr 2024 10:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के चोलापुर थाने की पुलिस ने सपा मुखिया अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोप में जरियारी के दीपक चौहान को हिरासत में लिया है। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के खिलाफ फेसबुक पर लाइव होकर अपशब्द कहने और उनकी तस्वीर के साथ अपमानजनक हरकत के मामले में चोलापुर थाने की पुलिस ने जरियारी के दीपक चौहान को हिरासत में लिया है। सपा कार्यकर्ता नीरज यादव की तहरीर के आधार पर दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


नीरज यादव ने पुलिस को बताया कि दीपक चौहान ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा को सवर्ण की पार्टी बताया। चौहान समाज के लोगों को टिकट न देने का आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की तस्वीर लगाकर सोशल मीडिया पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे वायरल किया। इससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें