फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: किशोरी को अगवा कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन की धमकी; एफआईआर दर्ज

Wed, 11 Mar 2026 10:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में एक किशोरी को अगवा कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव समेत अन्य आरोपों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्सी घाट से किशोरी को अगवा कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव समेत अन्य आरोपों में आरोपी नवीरसूल के खिलाफ भेलूपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। भेलूपुर पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च को बेटी भाई के साथ अस्सी घाट गई थी। इस बीच बेटा कुछ सामान लेने गया, जब पहुंचा तो बेटी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद चाइल्ड लाइन और पुलिस को सूचना दी गई। तभी अनजान नंबर से कॉल आया कि तुम्हारी बेटी कब्जे में है। धर्म परिवर्तन कर जबरन शादी करूंगा। 

आठ मार्च की सुबह गांव के पास बेहोशी की हालत में आरोपी बेटी को छोड़कर भाग निकला। बेटी ने बताया कि बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वीडियो और फोटो भी ली। दानिश नाम से इंस्टाग्राम आईडी है, लेकिन उसका नाम नवीरसूल है। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें