फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का एक्शन: वाराणसी में RTO कार्यालय के बाबू पर भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा, ये है पूरा मामला

Thu, 08 Feb 2024 04:25 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई प्रयागराज ने संभागीय परिवहन कार्यालय के बाबू के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बाबू पर आय से 18 प्रतिशत अधिक खर्च किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन
Police FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार मामले में संभागीय परिवहन कार्यालय के बाबू गणेश दत्त मिश्रा के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आय से 18 प्रतिशत अधिक बाबू ने खर्च किए हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई प्रयागराज के निरीक्षक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव के अनुसार परिवहन आयुक्त धीरज साहू के पत्र के आधार पर अगस्त 2020 में ही जांच शुरू हुई थी। जांच के दौरान सामने आया कि अशोक विहार कॉलोनी फेज एक पहड़िया निवासी गणेश दत्त मिश्रा ने निर्धारित अवधि में वेतन, बोनस, एरियर, बीमा पालिसियों से प्राप्त, आरोपी व उसके परिजनों के खाते से ब्याज के रूप में, आरडी की परिपक्वता से प्राप्त धनराशि, परिजनों, रिश्तेदारों से प्राप्त धनराशि से जात वैध स्रोतों से कुल 37 लाख 82 हजार 906 रुपये अर्जित किए। 

इस अवधि में गणेश दत्त मिश्रा ने चल संपत्ति, विभिन्न निवेश, जीवन बीमा की किश्तों पर, पारिवारिक दायित्व व भरण पोषण व अन्य मदों पर कुल 44 लाख 59 हजार 852 रुपये व्यय किया है। इस प्रकार निर्धारित अवधि में बाबू गणेश दत्त मिश्रा ने आय के सापेक्ष 6 लाख 76 हजार 946 रुपये यानी (18 प्रतिशत) अधिक व्यय किया। इसके संबंध में गणेश दत्त मिश्रा उचति स्पष्टीकरण नहीं दे सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें